| Sanchar Setu
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की घटना प्रकाश में आयी है जहां एक मासूम बच्ची कुएं में गिर जाने से रात भर कुएं में रही।
ऐसे में लोगों ने भगवान को धन्यवाद दिया। कुछ वाकया ही ऐसा रहा। बीते सोमवार को थानाध्यक्ष नेवढ़िया महिला पुलिस और अन्य सिपाहियो के साथ दोपहर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर अधीक्षक कक्ष मे प्रवेश किये और लगभग तीन साल की बच्ची के बारे मे बताये कि कुआ मे गिर गयी। रविवार को ही मासूम बच्ची कुए मे गिरी थी। सोमवार को उसे कुए से बाहर निकाला गया। रातभर बच्ची कुआ मे रही। स्वास्थ्य परीक्षण मे नन्ही परी को स्वस्थ पाया गया तो पुलिस के चेहरे की मायूसी खुशी मे तब्दील हो गयी। मौके पर उपस्थित जनो ने भगवान को धन्यवाद किया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की घटना की जानकारी पुलिस को सबित्रा बनवासी ने दी। जो पीड़ित की नानी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमित कुमार पाण्डेय से बातचीत के दौरान जब पूछा गया मासूम बच्ची कुआ तक पहुंची कैसे ? जवाब मे उन्होंन कहा कि इसकी जांच चल रही है। मासूम बच्ची के माता पिता घर नही थे। बाहर गये थे। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक रामनगर डा• अभिषेक सिंह के देखरेख मे स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा• रुचि सिंह ने बताया कि तीन वर्ष की पीड़ित बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे बच्ची स्वस्थ पायी गयी। मासूम बच्ची रात भर कुए मे पड़ी रही। ईश्वर के दया से वह जिन्दा और स्वस्थ है। नेवढ़िया थानाध्यक्ष के तत्परता की सराहना हो रही है। नन्ही परी को उपचार के लिए ले जाकर पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया है। जिसकी चहुंओर चर्चा है।
Post a Comment