​पंडित जवाहरलाल नेहरू सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्मान का आयोजन | Sanchar Setu


सुजानगंज, जौनपुर। प्रणवम् स्कूल सुजानगंज में पं. जवाहरलाल नेहरू सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं अर्पिता, शोभित पाण्डेय, प्रियांशु तिवारी, स्वेच्छा द्विवेदी, अमूल्या, अनी तिवारी, अर्श दूबे, समर्थ मिश्रा, अनुज पटेल व अनस तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस उत्तर प्रदेश ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया तथा विद्यालय के प्रबंधक व कांग्रेस से मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और चुनौतियों पर काबू पाने और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए आपको खुद पर गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सिल्जा प्रमोद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपनी इस उपलब्धि को प्रसन्न होकर स्वीकार करना चाहिए आने वाले भविष्य में आपको इसी तरह की प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा इसके लिए हमें अभी से तैयार रहना चाहिए। आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को हृदय से धन्यवाद दिया तथा सभी बच्चों ने चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन विजय शंकर दूबे ने किया। इस अवसर पर पंकज सिंह, पंकज मणि तिवारी, संयोगिता तिवारी, सुनीता सोनी, नीता तिवारी, नीलम सोनी, रीनू शुक्ला, दिव्या तिवारी, सोनाक्षी तिवारी, किरन दूबे, आकांक्षा मिश्रा, निशा बानो, प्रतिभा यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post