कन्हईपुर से लाखों की चोरी, क्षेत्रवासियों में दहशत | Sanchar Setu

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वनविहार रोड न्यूज चंद्रिका कॉलोनी कन्हईपुर देहाता चौराता माता मंदिर चौराहा के पास भीषण चोरी से लोग दहशत में हैं। चोरों ने 3 लाख 10 हजार रुपए नकद, 2 सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, 2 किलो चाँदी पर हाथ साफ कर दिया। उक्त क्षेत्र निवासी नागेन्द्र बहादुर सिंह के पुत्र सचिन सिंह ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए खजुरी पोस्ट मुजार थाना मछलीशहर में सपरिवार गए थे। 14 नवंबर की सुबह जब वह अपने पिता के साथ अपने निवास पर वापस लौटे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर की अलमारी का लॉकर व बक्सा टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों द्वारा घर में चोरी की गई थी। घर से चोरों ने 3 लाख 10 हजार रुपए नकद, 2 सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, 2 किलो चाँदी पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post