श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के अर्जनपुर गांव में रविवार को विवादित जमीन पर अलाव जलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में उपचार कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गांव के संतलाल और विद्यासागर के बीच एक जमीन का विवाद चल रहा है। उसी जमीन पर एक पक्ष अलाव जला रहा था। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से 70 वर्षीय रामधारी, 45 वर्षीय विद्यासागर और 42 वर्षीय उमादेवी घायल हो गए।Jaunpur : अलाव जलाने को लेकर मारपीट, तीन घायल
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment