Jaunpur News : ​उपली हटाना पड़ गया महंगा, बिजली गिरने से 2 महिलाएं झुलसी

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कूसा गांव में सुबह बेमौसम बरसात एवं कड़कड़ाती आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाएं झुलस गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि सुबह 8 बजे लगभग मौसम अचानक बदल गया। आकाश में घनघोर बादल छा गए जिसे देख महिलाएं घर से लगभग 300 मीटर दूर उपली हटाने के लिए पहुंची। तभी आकाशीय बिजली के गिरने से दोनों चपेट में आ गई।  घायल महिलाओं में गांव के कोटेदार चंद्रेश यादव की पत्नी शकुंतला देवी 43 वर्ष व फोटो देवी 60 वर्ष पत्नी जवाहर लाल यादव झुलस गई जिसे देख आस-पास के लोगों ने दौड़ कर दोनों महिलाओं को जमीन से उठाकर तखत पर लेटाया। अधिक समय बितने के बाद जब महिलाएं घर पर नहीं पहुंची तो घर वाले जाकर देखें तो महिलाएं हदस गई थी, जिनको परिजन अपने घर ले गए और गांव के जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे और रविंद्र पांडेय को सूचना लगी जो घर पर आकर अपने वाहन से अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया है जिन्हें अब डॉक्टर खतरे से बाहर बता रहे हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post