सुइथाकला, जौनपुर। शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के छोटे भाई और प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के छोटे पुत्र दुर्गेश सिंह का शनिवार रात मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वजन और नजदीकी शुभचिंतक शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने के लिए तुरंत मुंबई रवाना हो गए। रविवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, विधायक रमेश सिंह अपने परिवार सहित सोमवार को पैतृक आवास बस्ती बन्दगान पहुंचेंगे।Jaunpur News : विधायक रमेश सिंह के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment