​देव दीपावली पर 11 हजार दीपक जले | Sanchar Setu


1501 लोगों ने आरती कर बनाया रिकार्ड
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत में शुक्रवार को देव दीपावली भव्य रूप के साथ मनाया गया। कस्बा के जूनियर हाईस्कूल गौरा के पास रामलीला मैदान और तालाब पर 11 हजार दीपक जलाकर जगमग किया गया। 1501 लोगों ने 17 मिनट तक आरती कर एक विश्व रिकार्ड बनाया। कई स्कूल कालेजों की छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे से हुआ। चेयरमैन सीतामनी दिनेश सोनकर और ईओ शशिकांत तिवारी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही रामलीला समिति, व्यापार मंडल कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं और विद्यालय के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم