ट्रक-बोलेरो में जोरदार टक्कर, 8 घायल| Sanchar Setu


 

सिंगरामऊ, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बछुआर गांव स्थित फोरलेन पर रविवार की सुबह करीब 9 बजे ट्रक और बोलेरो गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं बोलेरो सवार 8 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से सभी घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक जनपद से सटे सुल्तानपुर जिला के करौंदीकलां थाना क्षेत्र के रवनियां गांव निवासी करीब 74 वर्षीय रामकृपाल सिंह पुत्र श्रीनाथ अपने परिवार के साथ एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर सुल्तानपुर जनपद में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव स्थित फोरलेन पर पहुंचे। इसी दौरान एक ट्रक और उनकी बोलेरो गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई जिससे बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पूरी तरह मौके पर ही पलट गई। वहीं बोलेरो गाड़ी में सवार देवेंद्र सिंह 30 वर्ष पुत्र अरून कुमार, रामकृपाल सिंह 74 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्रीनाथ, उर्मिला 70 वर्ष पत्नी रामकृपाल सिंह, गरिमा सिंह 39 वर्ष पत्नी शशिकांत सिंह, शशांक सिंह 14 वर्ष पुत्र शशीकांत सिंह, कली सिंह 7 वर्ष पुत्री शशिकांत सिंह, गायत्री सिंह 70 वर्ष पत्नी देवी प्रसाद सिंह, सुमन सिंह 60 वर्ष पत्नी अरून सिंह घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक को भी हल्की फुल्की चोट आई हैं। इस सम्बन्ध में सिंगरामऊ थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم