कहा - गरीब बच्चियों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा
मिलेगा भोजन और आवास का लाभ
शाहगंज, जौनपुर। तहसील क्षेत्र में 8 करोड़ 34 लाख की लागत से दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण होगा। बुधवार को शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने दोनों विद्यालयों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। श्री सिंह ने इस दौरान दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की विशेष कृपा से शाहगंज विकास की गति पकड़ चुका है। जनपद में एकमात्र शाहगंज ही ऐसी विधानसभा है जहां पर 8.34 करोड़ की लागत से खुटहन के ग्राम सभा तिसौली स्थित प्राथमिक विद्यालय, आर्यनगर में और शाहगंज (सोंधी) के प्राथमिक विद्यालय बड़ौना में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें समाज के गरीब तबके की बच्चियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ ही आवास व भोजन की व्यवस्था मिलेगी। इस दौरान उन्होंने शाहगंज में कराए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी चर्चा की। कार्यक्रम में खुशीराम मिश्र, प्रधान ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र निषाद, पंचम बिंद, सुधीर सिंह बब्बू, वंश बहादुर पाल, अशोक बिंद, अजय सिंह राजू, रविकांत विश्वकर्मा, शशांक तिवारी, विजय बहादुर यादव, गौरव सिंह, रिगन सिंह, अवधेश सिंह पप्पू, दुर्गेश मिश्रा, रिंकू मिश्रा, ईश्वर देव यादव, दिलीप बिन्द, प्रधान कृष्ण चंद गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
إرسال تعليق