एचआरडी विभाग में हुआ एक दिवसीय विशेष व्याख्यान
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन बुधवार को हुआ। इसमें बीएचयू वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एचके सिंह ने कहा कि आज के कारपोरेट की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार करिए। डॉ. सिंह ने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके शुरुआती दिनों में उनको आल इंडिया रेडियो ने उनकी आवाज और उनकी लम्बाई के कारण अस्वीकार कर दिया था। बाद में वही लम्बाई और आवाज उनकी सफलता की पहचान बनी। डॉ. सिंह ने बताया कि यूनिक सेलिंग प्रपोजिसन के आधार पर आप कारपोरेट की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार करिए।
डॉ. सिंह का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने किया। संकायाध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी ने प्रबंध अध्ययन संकाय के समस्त विभागों के बारे में प्रो. सिंह को बताया। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने छात्रों को प्रबंध के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात डॉ. रसिकेश ने स्वागत उदबोधन दिया और एचआरडी विभाग की प्रगति आख्या के बारे में बताया। संचालन डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रसिकेश ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रमेंद्र विक्रम सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पांडेय, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. राजेश कुमार, शोध छात्रा उपासना जायसवाल, धीरज शर्मा, पद्मजा, शुभम कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

إرسال تعليق