डेढ़ माह बाद भी किशोरी के अपहर्ता को नहीं पकड़ सकी पुलिस | Sanchar Setu

  • नामजद आरोपित के खिलाफ 19 सितंबर को दर्ज है केस

खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग डेढ़ माह पूर्व लापता हुई किशोरी को बरामद करना तो दूर पुलिस नामजद आरोपित को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी। किशोरी के स्वजन बेटी के साथ किसी अनहोनी घटना घटित होने की आशंकाओं को लेकर परेशान हैं। गांव निवासी किशोरी की माता ने अपने दूर के रिश्तेदार निजामुद्दीन निवासी ग्राम शंकरपुर थाना भगवानपुर जिला छपरा बिहार के खिलाफ 19 सितंबर को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि निज़ामुद्दीन अक्सर उसके घर आता रहता था। गत 18 सितंबर को वह उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। हर संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा। आरोप के आधार पर पुलिस ने उक्त रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी की माता का आरोप है कि केस दर्ज कर लेने के बाद पुलिस उसे ढूंढने का कोई उपक्रम नहीं कर रही है। घटना को डेढ़ माह से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम बिहार भेजी गई थी लेकिन वह मिला नहीं। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم