भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति के दो दिवसीय छठ
महोत्सव का समापनजौनपुर। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति जौनपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव में गायक कलाकारों ने छठ गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों और कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात चिर शेष भोजपुरी स्वर कोकिला पद्म भूषण शारदा सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जौनपुर के नमामि गंगे भामाशाह घाट पर आयोजित छठ महोत्सव में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान गुरुवार की शाम कलाकारों ने छठ और धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर क्षितिज शर्मा, प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व समाजसेवी अनुराग सिंह, ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। देवी गीत गायक अवधेश पाठक, विवेक मिश्रा वरदान, गुलाब राही, विकास रागी, राजेश तिवारी रत्न, राहुल पाठक, सविता पाठक, चिंटू सरगम, सविता गुंजन, राजेश चौबे छठ गीतों के जरिए भाव विभोर कर दिया। सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह व लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य आरएन त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, युवा समाजसेवी अनुराग सिंह, डॉ. क्षितिज शर्मा, डॉ. राम सूरत मौर्य और पप्पू माली ने कलाकारों को माल्यार्पण के पश्चात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह, सह संयोजक राहुल सिंह, विवेक मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलमणि सिंह, अजय सिंह मास्टर, राजकुमार रघुवंशी, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता, बृजेश मौर्या, उर्वशी सिंह, बीना सिंह, शशिबाला सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन अवनींद्र तिवारी और सलमान शेख ने किया। समापन पर सभी अतिथियों और कलाकारों द्वारा एक साथ पद्म भूषण स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को स्वरांजलि दी गई।
إرسال تعليق