- कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने हेतु सन्तुलित खेती के साथ-साथ कृषि की कार्ययोजना बनाकर पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, मशरूम उत्पादन अति आवश्यक है। विषय वस्तु विशेषज्ञ डा. तेजबल सिंह ने गोष्ठी में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, कृषि सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, कृषि यंत्रीकरण, गन्ना उत्पादन तकनीक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य तालाब प्रबंधन, मीलेट्स की खेती, अन्तः फसली खेती एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी विस्तार से दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी मुन्नीलाल यादव तथा संचालन एडीओ एजी. सर्वेश पाल ने किया। इस मौके पर अवधेश दुबे, राजकुमार शुक्ल, सुभाष चंद्र, धर्मराज, सुनील गुप्ता, सर्मिला, आशा, उर्मिला, रेखा देवी आदि किसान मौजूद रहे।
إرسال تعليق