जिले के केराकत क्षेत्र में स्थित श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिपावली का भव्य उत्सव मनाया जायेगा। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स की ओर से इसका आयोजन किया गया है। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। मंदिर के चारों तरफ कलात्मक दिये जलाये जायेंगे।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पंकज राजहंस ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इसी क्रम में संस्थान के प्रबंधक नीरज राजहंस ने कहा कि संस्थान द्वारा ऐसे कार्यक्रम समय—समय पर होने से बच्चों में अच्छे आचरण का विकास होता है। साथ ही धार्मिक सांस्कृतिक ज्ञान का भी विकास होता है। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी किया गया है।
إرسال تعليق