खेतासराय, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चला रही है। महिला पुलिसकर्मी और एन्टी रोमियो टीम मंदिरों, बाजारों, स्कूलों-कॉलेजों व प्रमुख मार्गों पर चेकिंग कर रही है। अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं और बलिकाओं को जागरूक कर रही है। बेवजह घुमने वाले शोहदों और मनचलों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर खेतासराय थाना क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं-महिलाओं से वार्ता कर उन्हें जागरूक कर रही है। साथ ही चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के लिए चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के तहत टीम ने महिलाओं को उनके आधिकारों और कानून के बारे में जागरूक किया।
إرسال تعليق