Jaunpur : सत्याग्रह आन्दोलन 1229वें दिन भी जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा 'सत्याग्रह आन्दोलन' गुरूवार को 1229वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। यह आन्दोलन बीते 9 अगस्त 2021 से अनवरत चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में चन्द्रमणि पाण्डेय, बसन्त लाल मौर्य, दिनेश चन्द्र, दयाशंकर यादव, राम बहाल यादव, राम नगीना यादव, विजय प्रकाश मिश्र, अरविन्द नाथ मिश्र, सन्तोष कुमार, उदय प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, बिहारी लाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم