जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने शहर के सुक्खीपुर स्थित एक लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया सहित सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं व्यापारियों को अबीर-गुलाल लगाकर आपस में प्रेम व भाईचारा बनाये रखने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या, यातायात प्रभारी सुशील कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल ने सभी को होली की बधाई दिया। अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक मो. अजहर सह संयोजक विवेक प्रताप सेठी, अभिषेक बैंकर्स और कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया गया।
प्रसिद्ध गायक अवनींद्र तिवारी एवं अन्य कलाकारों ने अपने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर अध्यक्ष सर्वेश जयसवाल, युवा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल द्वारा शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता आशीष गुप्ता आशु, अमित सिंह वत्स, पीयूष गुप्ता, नीरज सिंह, सुभाष कुशवाहा, सुरेंद्र सिंघानिया, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव महामंत्री मनीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, विजय बागी, ब्रह्मेश शुक्ला, जिला संयोजक शंशाक सिंह रानू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, विमल सिंह, मनोज विश्वकर्मा, रवि अग्रहरि, जयकिशन साहू, धीरज गुप्ता, अजीत सोनकर, रूप नारायण माली, विजय केडिया, संतोष साहू, मो. दानिश, मो. सिराज सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन योगेश साहू एवं अभिताश गुप्ता ने किया।Jaunpur News : होली मिलन समारोह में कई लोग सम्मानित
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق