जलालपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट की धारा 323, 504, 506 भादंवि थाना जलालपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण सतीश सिंह पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी कुसिया बहरिया थाना जलालपुर तथा वारण्ट की धारा 323, 324 भादंवि थाना जलालपुर से सम्बन्धित वारण्टी राजेश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मेघपुर थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मोहन प्रसाद, उ0नि0 विजय सिंह, हे0का0 रमेश गुप्ता, एवं का0 सुरेश कुमार शामिल रहे।
Jaunpur News : जलालपुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो अभियुक्त
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق