Jaunpur News : ​मनीष धर्मापुर अध्यक्ष एवं धीरेन्द्र महामंत्री मनोनीत

धर्मापुर, जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की अगुवाई में धर्मापुर ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी का चयन आम सहमति से किया गया।
मुख्य आतिथि पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि अटेवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ में अटेवा आंदोलन के दौरान आज के ही दिन डॉ राम आशीष सिंह जैसे साथी शहीद हो गए थे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब पूर्ण होगी जब लाखों—करोड़ों शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बहुप्रतिक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाल हो जाएगी।
पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने हजारों लोगों के बीच यह भरोसा दिया कि उनकी इस मांग के लिये हम हमेशा खड़े रहेंगे। चाहे राजधानी लखनऊ हो अथवा  दिल्ली में आंदोलन करने की बात हो। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद यादव व जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि सरकारी संस्थाओं का निजीकरण देश के साथ भावी पीढ़ी और विशेष रूप से निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए घातक है।
इसके पहले जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव एवं रमेश चंद यादव ने स्मृति चिन्ह भेंट करके मुख्य और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। अटेवा धर्मापुर विकास खंड के ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मनीष यादव को अध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार को महामंत्री व कृष्ण कुमार गुप्त को कोषाध्यक्ष मनोनीत करते हुए माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
इसी क्रम में श्याम बहादुर यादव ब्लॉक कैडर प्रभारी, अखिलेश यादव संरक्षक, अशोक यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभांशु पाण्डेय, मोहम्मद अर्शी, प्रमोद कुमार उपाध्यक्ष, अभिनव चित्रांशु, विष्णु साहू, शुभम राय उपाध्यक्ष, अमित सिंह, विक्रांत सिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सुधीर कुमार, शान्ति प्रताप सिंह, आनन्द कुमार संगठन मंत्री, सूरज गुप्त, अमित कुमार, अजय यादव प्रवक्ता, अमित कुमार, दिनेश यादव, रंगनाथ दुबे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी, अजय कुमार, राजेन्द्र नागर कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।
इस अवसर पर प्रो मनीष प्रताप सिंह, प्रो श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रो कर्मचन्द यादव, डॉ राजेश उपाध्याय, आराधना चौहान, पूनम जायसवाल, विनीता यादव, ममता श्रीवास्तव, डॉ कमलेश यादव, विजय प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता, बृजेश यादव, पिंटू कुमार, सर्वेश कुमार, दिनेश यादव, प्रवीण प्रजापति, कुलदीप तिवारी, टीएन यादव, सुबास सरोज, प्रमोद प्रजापति, जगदीश, प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र यादव व संचालन जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم